फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sukanya Samriddhi account is necessary for daughters

बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाते जरूरी

Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi account is necessary for daughters
ज्ञानपुर। बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए शाखा डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवा कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाएं। यह बातें औराई डाकघर में आयोजित एक कार्यक्रम में वाराणसी पश्चिमी मंडल डाक अधीक्षक संजय वर्मा ने शाखा डाकपाल व डाक वितरक को जिम्मेदारी सौंपते हुए कही। कहा कि बदलते जमाने के साथ डाक कर्मियों को हाईटेक बनना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गांव के अंतिम छोर शाखा डाकघर को केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने डाक विभाग को जिम्मेदारी बढ़ाई है। उन्होंने सभी शाखा डाकपालों से कहा कि वह 23 नवंबर को सुकन्या समृद्धि खाते के लक्ष्य को पूर्ण करें। सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई एवं उनकी शादी आने वाले खर्च को आसानी से पूर्ण करने और खाते में 14 साल तक लगातार जारी रखना है। अभिभावक उनकी शिक्षा के लिए 18 वर्ष पर आधी जमा राशि निकाल सकते हैं। बालिका के 21 वर्ष पूर्ण होने पर पूरी धनराशी खाते में चली जाएगी। इस मौके उप मंडलीय प्रभारी उप डाकपाल राम अवतार, डाककर्मी चरणजीत यादव, ओम प्रकाश वर्मा, प्रसन्ना माधव मिश्रा, पंचलाल, अरविंद कुमार, राजकुमार सिंह जगदीश तिवारी, अनुपम सिंह, जगदीश पांडेय, राजेंद्र दुबे, लाल बहादुर, दिनेश शुक्ला, रोहित सिंह, लालमणि, उमाशंकर आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed