{"_id":"c409cff86290479a0a3eed88bb8d067f","slug":"sukanya-prosperity-will-not-take-into-account-tax-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकन्या समृद्धि खाते में नहीं होगी टैक्स कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकन्या समृद्धि खाते में नहीं होगी टैक्स कटौती
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधि जमा (एफडी) में आज सरकार 8.25 प्रतिशत ब्याज दे रही है जबकि सुकन्या समृद्धि खातों पर 9.20 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसके अलावा एफड़ी में टैक्स छूट नहीं है जबकि सुकन्या खाते की परिपक्वता रकम बगैर टैक्स कटौती के मिलेगी।
वे यूनियन बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा में योजना का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद ग्रहण करने के बाद सबसे अधिक ध्यान सामाजिक सुरक्षा पर दिया है। उन्होंने जनधन योजना, बीमा योजना के अलावा अटल पेंशन योजनाओं की शुरूआत कर मध्यवर्गीय परिवारों का जीवन सुरक्षित बनाने का प्रयास किया। बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना अब तक डाक घरों में चलती थी जिसे अब बैंक भी संचालित करेंगे। ताकि हर व्यक्ति लाभ उठा सके। बताया कि अपनी 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी के नाम मात्र 1 हजार रुपये से खाता खोल कर आप हर साल जो बन पड़े जमा करते जाइए। बेटी जब 21 वर्ष पूरे कर लेगी तो यही रकम उसकी उच्च शिक्षा अथवा विवाह में काम आएंगे। मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार साहू ने बताया कि चालू वर्ष में सरकार ने 9.2 प्रतिशत ब्याज निर्धारित किया है। इस दौरान उपस्थित बैंक ग्राहकों ने योजना के बावत सवाल भी पूछे। संचालन सुप्रियो हाजरा ने किया। मुख्य रूप से राकेश गुप्ता, सायकत सिन्हा, विनय गुप्ता, अश्विनी हर्ष, फैजल अहमद, अशरफ अली, अशोक जायसवाल,. राजेश जायसवाल आदि मौजूद थे।