फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Study, teach, increase the value of land

पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे, देश का मान बढ़ाएंग

Fri, 09 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया गया। जिले में रैलियां निकालकर जहां लोगों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के प्रति जागरूक किया गया, वहीं संगोष्ठियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जीवन में तालीम की अहमियत बताई गई।  
विज्ञापन

ब्लॉक  संसाधन केंद्र ज्ञानपुर से जिला स्तरीय साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल अध्यापक और बच्चे साक्षरता, शिक्षा को लेकर जागरूकता संबंधी नारे लगा रहे थे। लड़का-लड़की एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान...। पढ़ेेंगे-पढ़ाएंगे देश का मान बढ़ाएंगे...आदि नारे लगाए। बीआरसी से निकलकर रैली नगर में भ्रमण करते हुए पशु अस्पताल के पास पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, भुड़की, मिल्की, देहात आदि गांवों के  बच्चों ने शिरकत किया। इस मौके पर समन्वयक मजीदुल्लाह खां, राजकुमार तिवारी, नीरज उपाध्याय, अतुल, संतोष, जमाल अख्तर, गीता देवी, रागिनी देवी, अखिलेश कुमार, मानिकचंद        आदि रहे।
विज्ञापन

 इसी तरह बीआरसी ज्ञानपुर में साक्षरता दिवस को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। साक्षरता की ब्लॉक  समन्वयक रागिनी देवी ने साक्षर भारत मिशन के अभियान को अवगत कराया। बताया कि लोक शिक्षा समिति का गठन कर केंद्र संचालित किया जा रहा है। हर केंद्र पर दो-दो शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति की गई है। नवसाक्षरों को अगस्त और मार्च में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान नोएडा में साक्षरता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बीएसए ने कहा कि मूलभूत और बुनियादी शिक्षा की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से अध्यापकों की कमी के चलते गुणवत्ता पर असर पड़ा है। लेकिन, वह अब पूरी हो जाएगी। इस मौके पर अखिलेश यादव, जमाल अख्तर, शिवम, राम सिंह, भानु प्रकाश, गीता देवी, सुरेंद्र सिंह, मनोज उपाध्याय, इरफानुल हक, वीरेंद्र कुमार, सलाहुद्दीन, सेराज अहमद आदि मौजूद रहे। इसी तरह बीएसए कार्यालय में आयोजित साक्षरता गोष्ठी में बीएसए समेत विभाग के अधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। इसमें समन्वयक अलका, रेनू देवी, रागिनी देवी, सभाजीत यादव, बुद्धिराम, वरुण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed