फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Study center and library will be constructed with Rs. 66.10 lakh, work order issued

Bhadohi News: 66.10 लाख से स्टडी सेंटर और लाईब्रेरी का होगा निर्माण, वर्क ऑर्डर जारी

Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Study center and library will be constructed with Rs. 66.10 lakh, work order issued
भदोही। नगर के वार्ड नंबर-8 भिखारीपुर में स्टडी सेंटर-लाईब्रेरी के निर्माण का वर्क आॅर्डर नगर पालिका ने जारी कर दिया है। इस पर कुल 66.10 लाख खर्च रुपये होंगे। 660 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बन रहे स्टडी सेटर-लाईब्रेरी की क्षमता 50 लोगों के बैठने की होगी। इसमें पुस्तक पढ़ने के साथ ही इटरनेट की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में स्टडी हाॅल, सर्वर रूम, प्रोजेक्टर तो होगा। लोगों की सुविधा के लिए फर्नीचर, स्कैनर, प्रिंटर, कंप्युटर आदि भी रहेंगे। एक बड़ा सा पार्किंग भी बनवाया जा रहा है जहां आने वाले लोग अपनी वाहन पार्क कर पुस्तकें पढ़कर अपने समयानुसार लौट सकते हैं। लोग यहां शांतिपूर्ण माहौल में पुस्तकें पढ़ने के साथ साथ कंप्युटर पर डिजिटल किताबें भी पढ़ सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह होगी कि सभी सुविधाएं निःशुल्क होगी। अगर आप नीट, यूपीएससी, इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके काम का होगा. यहां आप अपने समयानुसार जाएंगे और अपनी पसंद की पुस्तकें पढ़ सकेंगे या इंटरनेट कंप्युटर के माध्यम से तैयारी कर सकेंगे। इसके बन जाने के बाद नगर पालिका इसमे पुस्तकों का भंडार खरीद कर रखेगी। ईओ ने बताया कि इसके निर्माण के लिए वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। कहा कि यह केंद्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेगा। कब तक बनकर तैयार हो जाएगा के सवाल पर ईओ ने बताया कि बनाकर हैंडओवर करने की समय सीमा तो तीन माह है संभव है कि कुछ और समय लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed