{"_id":"60a500198ebc3e47eb775d78","slug":"students-will-study-online-from-today-bhadohi-news-vns5901962141","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों की आज से होगी आनलाइन पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों की आज से होगी आनलाइन पढ़ाई
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के जिले में तेजी से फैल रहे संक्रमण के बाद पहली लहर के दौरान जहां ज्यादातर स्कूल व कॉलेज लगभग 12 माह तक बंद रहे। वहीं दूसरी लहर में भी लगभग एक डेढ़ माह से ज्यादा समय तक जिले के माध्यमिक स्कूल बंद रहे ।इस दौरान 9 वीं कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को कक्षाओं से दूर रहकर घर पर सेल्फ स्टडी ही करना पड़ा है। लेकिन अब शासन के निर्देश के बाद एक बार फिर बृहस्पतिवार से माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अपने शिक्षकों से आनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
शासन के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने सभी सरकारी व निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को 20 मई से आनलाइन क्लासेज चलाने का आदेश बुधवार को जारी कर दिया। ऐसे में अब छात्र छात्राएं घर बैठे ही अपने स्कूल के टीचरों से अपने अलग अलग सब्जेक्ट की कक्षाएं अटेंड कर सकेंगे। नंदलाल गुप्ता ने बताया कि 20 मई बृहस्पतिवार से शुरू हो रहीं आनलाइन कक्षाओं में स्कूल के सभी सब्जेक्ट के टीचर अलग अलग समय पर छात्रों को आनलाइन क्लास में पढ़ाएंगे। इसके अलावा डीआईओएस बताया कि आनलाइन कक्षाओं के क्रम में नौवीं और दसवीं कक्षा में कुल 6 सब्जेक्ट के अलग अलग टीचर स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे। जबकि इंटरमीडिएट में कुल पांच विषय पढ़ाए जाएंगे।
सभी स्कूलों के शिक्षक अपने सब्जेक्ट के छात्रों का एक वाट्सएप पर ग्रुप बनाएंगे, जिस पर वह रोजाना निश्चित समय पर अपने सब्जेक्ट की कक्षाएं सुचारु से संचालित कराएंगे। इस दौरान सभी स्टूडेंट्स अपने टीचर के द्वारा बनाए गए वाट्सग्रुप पर लिंक के जरिये आनलाइन क्लास में शामिल हो सकते हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य इसकी पूरी मानीटरिंग भी करेंगे की आनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही हैं या हीं। आनलाइन कक्षाओं की निगरानी व मानीटरिंग के लिए हर ब्लॉक में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से की गई है। ब्लाकवार नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी आनलाइन कक्षाओं की मानीटरिंग करेंगे और साप्ताहिक रिपोर्ट सौंपेंगे।