फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students showcased their talent in Youth Festival and Science Fair

Bhadohi News: युवा उत्सव एवं साइंस मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 26 Oct 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in Youth Festival and Science Fair
भदोही। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कहानी, लेखन, नृत्य, चित्रकला, तकनीकी विज्ञान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरती है। जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर भाग लेने वाले युवाओं को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक एवं इनोवेशन ट्रैक में बढ़ावा देना है। जिले में छिपी प्रतिभा की खोज कर उन्हें मंडल स्तर पर एवं मंडल पर विजेता प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करवाना है। मेले में विद्यार्थियों की तरफ से कई मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसमें पर्यावरण संरक्षण, लोकेशन ट्रैक तकनीकी, गैस रिसाव से बचाव आदि शामिल रहे। मेले में आयुषी यादव, हसन डबरा, परवीन, दर्शित, सार्थक, काजल का ग्रुप प्रथम रहा। कहानी लेखन में अदिति, कविता में प्रज्ञा, चित्रकला में आलोक चटर्जी, लोकगीत में अविका ग्रुप और नृत्य में अनुष्का ग्रुप अव्वल रहा। समापन की घोषणा जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर पुनीत मेहरा, शालिनी मेहरा, रवि तिवारी, आशुतोष गौतम, प्रशांत दुबे, विजय प्रताप सिंह, शशि प्रकाश तिवारी, राजाराम, रामधनी, विजयभान, श्याम बिहारी, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed