फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students injured by being hit by scarps, people jammed

स्कार्पियों के धक्के से छात्र घायल, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 16 Feb 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students injured by being hit by scarps, people jammed
भदोही कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर मथुरापुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को सुबह स्कार्पियों के धक्के से साइकिल सवार सातवीं कक्षा का छात्र घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। कुछ देर के बाद कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

रामसहायपुर के संजय दूबे का पुत्र अनूप दूबे एक निजी स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार को रोज की तरह अपनी साइकिल से वह स्कूल जा रहा था। इस बीच रास्ते में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बालक को धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला। इस हादसे में साइकिल और बालक अलग - अलग स्थान पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल बालक को लोगों ने पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। उधर, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। यातायात जाम की सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। जाम के कारण करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। लोगों का कहना था कि हाइवे से सटे कई स्कूल हैं। भारी संख्या में छात्र साइकिल, बाइक से स्कूल जाते हैं, लेकिन मार्ग पर कहीं भी धीरे चलने का चिन्ह नहीं लगा है। लोगों का कहना था कि इस तरह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए इंतजाम होने चाहिए। साथ ही यातायात नियमों को दरकिनार कर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed