{"_id":"581b96104f1c1bc132438018","slug":"students-applied-for-cancellation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
घोसिया।नगर के चौराहे पर बृहस्पतिवार को दोपहर में साइकल से सड़क पार करते समय युवक इम्तियाज (28) बाइक से टकराकर गिर गया। सड़क से उठने की कोशिश कर रहा था कि इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। नाराज नागरिकों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। समझाने पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
वार्ड नंबर दो निवासी इम्तियाज (28) पुत्र किताबुल्लाह कालीन बुनाई का काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे वह कैंची सही कराने के लिए जीटी रोड स्थित एक दूकान पर साइकल से जा रहा था। उसी दौरान एक बाइक से टक्कर लगने से वह जीटी रोड पर गिर गया। जब तक संभलता इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक से वह करीब 100 मीटर घसीटते हुए स्टेट बैंक घोसिया तक ले गई। मौके पर पहुंचे नागरिकों ने 108 को फोन किया,लेकिन एंबुलेंस के आने में देर होने से उसने दम तोड़ दिया।
नाराज नागरिकों ने सड़क जामकर दिया। खबर लगते ही घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम प्रवरशील बरनवाल, सीओ सुशील कुमार, एसओ ओंमकार सिंह और चेयरमैन नुमान अहमद ने समझा-बुझाकर नागरिकों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह कालीन बुनाई करके रोजी-रोटी चलाता था। दो नवंबर को उसकी वाराणसी में शादी तय की गई थी। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया।