{"_id":"61b8e9b461e68c5f1438e0de","slug":"student-union-election-the-noise-of-campaigning-stopped-voting-tomorrow-bhadohi-news-vns627948596","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : थमा प्रचार का शोर, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : थमा प्रचार का शोर, मतदान कल
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का शोर मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया। बृहस्पतिवार को 15 बूथों पर मतदान होगा। सुबह आठ बजे से 6,140 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए एक-एक पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।
केएनपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन, नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 16 दिसंबर को सकुशल मतदान और मतगणना कराने की तैयारी चल रही है। सप्ताह भर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल सात पदों के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जुलूस, रैली, पोस्टर-बैनर संग अन्य तरीकों से प्रचार किया जा रहा है। मतदान से एक दिन पूर्व मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा यादव ने बताया कि कॉलेज में मतदान के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। जहां 6,140 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हर बूथ पर लगने वाले पीठासीन, मतदान प्रथम, द्वितीय और तृतीय अधिकारियों की सूची फाइनल हो चुकी है। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए छह, महामंत्री के लिए दो, पुस्तकालय मंत्री के लिए पांच, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए दो, विज्ञान संकाय में तीन और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडा अपना रहे हैं। छात्रावास से लेकर उनके घर तक उम्मीदवार और उनकी टीम पहुंच रही है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी अब एक-एक छात्र से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं।