फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student shot dead after overtaking near Purushottampur village

Bhadohi News: पुरुषोत्तमपुर गांव के पास ओवरटेक कर छात्र की गोली मारकर हत्या

Tue, 12 Mar 2024 10:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Student shot dead after overtaking near Purushottampur village
औराई। कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के पास सोमवार तड़के बाइक सवार बदमाशों ने एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। कोतवाली से दो किमी दूर मिर्जापुर रोड पर सुबह ही वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर जिले के आला अधिकारी फाॅरेंसिक और डाॅग स्क्वायड टीम के साथ पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने छह सदस्यीय टीम गठित कर दी है। घटना की खबर से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

अमित कुमार उमर वैश्य (22) माधो सिंह बाजार निवासी बद्रीनारायण उमर वैश्य के पांच बेटों में दूसरे नंबर पर था। वह अपने छोटे भाई शिवकुमार उमर वैश्य को बाइक से सुबह साढ़े पांच बजे माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर चौरी-चौरा ट्रेन में बैठाने जा रहा था। इसी बीच औराई- मिर्जापुर रोड पर पुरुषोत्तमपुर और कोटरा जाने वाले बाइपास तिराहे पर कार सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया। पीछे से बाइक पर सवार आए दो बदमाशों ने सामने से अमित कुमार के चेहरे पर गोली मार दी। घटना के बाद दोनो भाई पूरब की ओर भागे। 25 मीटर दूरी पर अमित कुमार लहूलुहान होकर गिर गया। बदमाशों ने छोटे भाई शिवकुमार पर भी फायरिंग की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची औराई पुलिस ने एंबुलेंस से घायल अमित कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अमित कुमार उमर वैश्य प्रयागराज में एलएलबी की तैयारी कर रहा था। छोटा भाई शिवकुमार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीजी का छात्र है। सबसे बड़ा भाई आशीष प्रयागराज में ही पशु चिकित्सक है। शिवकुमार ने बताया कि भइया के साथ बाइक से माधोसिंह बाजार स्थित घर से माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। पुरुषोत्तमपुर तिराहे पर पीछे से एक कार में सवार लोगों ने ओवरटेक करके बाइक को रोक दिया। बाइक से उतरकर बदमाशों की पहचान के लिए चार पहिया की ओर बढ़ रहा था। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने भईया को गोली मार दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर डीआईजी आरपी सिंह, एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को मौके से कारतूस के दो खोखे मिले हैं। डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल का जायजा लेकर रवाना हो गई। पुलिस ने अमित कुमार उमर वैश्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि ओवरटेक के विवाद में छात्र की हत्या हुई है। भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed