{"_id":"58cc39ca4f1c1b275a32ad18","slug":"student-rusticate-10-left-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र रस्टीकेट, 10 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र रस्टीकेट, 10 ने छोड़ी परीक्षा
bhadohi hindi news
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
केएनपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार से स्नातक की परीक्षाएं शुरू हो गईं। प्रथम पाली में स्नातक प्रथम और दूसरी पाली में द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। परीक्षा के पहले दिन ही विश्वविद्यालय की टीम ने छापेमारी की। केएनपीजी कॉलेज में नकल करने के आरोप में एक छात्र को रस्टीकेट किया गया।
परीक्षा के मद्देनजर महाविद्यालय परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। केंद्र पर सुबह छह बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे। सुबह सात बजकर 30 मिनट से परीक्षा शुरू हुई। प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष संस्कृत और बीकाम की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 443 में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में विद्यापीठ का सचल दस्ता महाविद्यालय में पहुंचा। जांच के दौरान एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। दस्ते ने उसे रस्टीकेट कर दिया। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की संस्कृत और बीकाम द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। पंजीकृत 440 में सभी उपस्थित रहे। उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए केएनपीजी के अलावा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय औराई को नोडल केंद्र बनाया गया है।