{"_id":"58dc12c64f1c1b616363ea0e","slug":"student-drowned-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया छात्र गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गया छात्र गंगा में डूबा
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
नहाने गया छात्र गंगा में डूबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की सीमा पर स्थित पचेवरा गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करते समय औराई थानाक्षेत्र के मुक्तापुर गांव निवासी सौरभ प्रजापति प्रजापति (18) गंगा में डूब गया। उसके साथ स्नान कर रहे साथी युवकों ने डूबते देख उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, कामयाब न होने पर सूचना गांव और परिवार वालों को दी। मौके पर औराई एसओ ओंकारनाथ यादव समेत ग्रामीण और परिवार वाले पहुंच गए। क्षेत्रीय गोताखोरों के जरिए उसे गंगा में खोजने का प्रयास किया गया।
लेकिन, शाम साढ़े छह बजे तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका। इंटर का छात्र सौरभ पुत्र कमला शंकर प्रजापति औराई के काशीराज इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह साथियों के साथ गंगा स्नान करने के लिए पचेवरा घाट पर गया था। साथियों ने बताया कि युवक नहाने के बाद कपड़े धो रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह गंगा में गिर गया और डूबने लगा।
उसे डूबते देख एक साथी संदीप ने बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन गहरा पानी होने के कारण उसका साहस जवाब दे गया। इसके बाद उसे रुमाल और टॉवल बांधकर खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। एसओ औराई, चौकी इंचार्ज मझमेड़िया विमलेश सिंह क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाकर छात्र को खोजने का प्रयास कर रहे थे। शाम तक गोताखोरों को इसमें सफलता नहीं मिल सकी थी। दो भाइयों में छोटे सौरभ की दो बहने हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा घाट पर बड़ी संख्या में मुक्तापुर समेत आसपास के ग्रामीण पहुंच गए।