फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strongly rain cleaned arrangements

जोरदार बारिश ने धो दिए सारे इंतजाम

Tue, 18 Aug 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 18 Aug 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
Strongly rain cleaned arrangements
तकरीबन पखवारे भर बाद मेहरबान हुए इंद्रदेव ने किसानों के चेहरे पर चमक बिखेरी, लेकिन नगरीय जनजीवन प्रभावित कर दिया। सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर तक भारी बरसात के चलते तमाम निचले इलाकों में घुटने तक पानी लग गया और नगर की सड़कें झील में तब्दील हो गईं। नालियां उफनाकर सड़कों पर बहने लगीं। गंदे पानी से होकर आने-जाने  वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को पौ फटी तो कालीन नगरी के आसमान में बादलों की धमक हो चुकी थी। उमड़-घुमड़ करते बादल थोड़ी ही देर में काली-कजरारी घटाओं की शक्ल अख्तियार कर लिए और नौ बजते-बजते बरसात शुरू हो गई। यह सिलसिला दोपहर साढ़े 12 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान काफी देर तक मूसलधार भी बरसात हुई। इससे खेतों में पानी लगने से किसानों के चेहरे पर राहत दिखने लगी, लेकिन नगरीय इलाकों में जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ाईं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात से निपटने के प्रशासनिक इंतजाम बरसात में बेअसर साबित होने लगे। ज्ञानपुर नगर की कई कच्ची सड़कें कीचड़ में सन गईं।
विज्ञापन


पुरानी बाजार रोड और प्रोफेसर कॉलोनी रोड पर कीचड़ ही कीचड़ फैल गया। इससे इन मार्गों से होकर आने-जाने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नगर की व्यस्ततम दुर्गागंज त्रिमुहानी पर घुटने तक पानी लग गया। सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को इसी से होकर गुजरना पड़ा। इसके अलावा राजा पार्क के समीप, पटेल नगर, देवनाथपुर आदि स्थानों पर सड़क पर जलजमाव राहगीरों के लिए का सबब मुसीबत बना रहा। भारी बरसात के चलते प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर, रजिस्ट्री कार्यालय, दीवानी न्यायालय परिसर में भी पानी जमा हो गया। इससे वादकारियों और वकीलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed