फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strictness on 10 invalid schools, closed

10 अमान्य स्कूलों पर सख्ती, कराए गए बंद

Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Strictness on 10 invalid schools, closed
ज्ञानपुर। जिले में अमान्य स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की। करीब एक सप्ताह चले अभियान में 10 अमान्य स्कूलों पर सख्ती की गई। सभी को बंद कर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इससे अमान्य स्कूल संचालकों में खलबली मच गई है। जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें अब तक दो लाख 14 हजार बच्चों का पंजीकरण किया गया। इसी तरह नर्सरी से लेकर आठवीं तक करीब 700 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इसमें तीन लाख के करीब छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। ज्ञानपुर, भदोही, डीघ, सुरियावां, अभोली और औराई ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में कई अमान्य स्कूलों का भी संचालन होता है। इसको बंद कराने के लिए पिछले दिनों शासन ने पत्र जारी कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। उसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे विद्यालयों को बंद कराने का निर्देश दिया। विभागीय स्तर से अभियान चलाकर 10 अमान्य स्कूलों को चिह्नित कर उन्हें बंद कराया गया। इसमें औराई में पांच, चौरी में तीन, डीघ में एक, ज्ञानपुर में एक विद्यालय शामिल रहे। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमाकांत ने बताया कि 10 अमान्य विद्यालयों को चिह्नित कर बंद कराया गया। संचालकों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ऐसे विद्यालयों पर नजर रखी जा रही है। अगर वह दुबारा खुलेंगे तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के बच्चों को आसपास के सरकारी स्कूलों में पंजीकृत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed