{"_id":"68603adfec3b1712a200cd14","slug":"strictness-coaching-without-registration-will-be-closed-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-128056-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : बिना पंजीकरण के चल रहे कोचिंग होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : बिना पंजीकरण के चल रहे कोचिंग होंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में बिना पंजीकरण के चल रहे कोचिंग संस्थानों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे कोचिंग संचालकों को अल्टीमेटम भेज दिया है। एक जुलाई से हर हाल में पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। कहा कि 15 जुलाई के बाद ब्लॉक स्तर पर गठित टीमें कोचिंग संस्थानों पर पहुंचकर जांच करेंगी। रजिस्ट्रेशन न होने पर कोचिंग को बंद कराया जाएगा।
जिले में 198 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज चल रहे हैं। राजकीय, वित्तपोषित से लेकर वित्तविहीन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन सही से नहीं हो पाता है। इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं कोचिंग के सहारे परीक्षा की तैयारी करते हैं। ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, चौरी, महराजगंज, जंगीगंज और भदोही आदि क्षेत्रों में छोटे-बड़े करीब 500 से अधिक कोचिंग सेंटर खुले हैं, लेकिन पंजीकृत की संख्या 15 से 20 ही है। पूर्व में कई बार चेतावनी देने के बाद भी कोचिंग संचालकों ने पंजीकरण नहीं कराया। अब एक जुलाई से विद्यालय में पठन-पाठन फिर शुरू हो जाएगा। इससे कोचिंग संस्थानों पर विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ने लगेगी।
कोट
एक जुलाई से कोचिंग का पंजीकरण शुरू होगा। 15 दिनों तक पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद ब्लॉक स्तर पर टीम गठित कर कोचिंग सेंटरों की जांच की जाएगी।
अंशुमान,डीआईओएस