फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Strengthen the nation by becoming a voter

मतदाता बनकर राष्ट्र को मजबूत करें युवा

Thu, 11 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the nation by becoming a voter
ज्ञानपुर/चौरी। ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को सीडीओ भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता पर कार्यशाला शुरू हुई। इसमें मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम जोड़ने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने सभी लेखपालों, प्रधानों, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी गांव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में लगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृतक व्यक्ति और बाहर रहने वालों का नाम सूची से हटाने का काम करें। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों का नाम सूची में अवश्य डलवाएं। उन्होने कहा कि मतदाता सूची में नाम न होने से महिलाएं शत प्रतिशत मतदान नहीं कर पाती। ऐसे में महिलाओं का नाम भी बढ़ाएं। चौरी के मानिकपुर स्थित श्री जीबी पंत फाउंडेशन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकली। छात्र-छात्राओं ने लोगों से मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोविंद दूबे, रामआसरे यादव, सतीश दुबे, नीलम आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed