{"_id":"6262f65403ae887dc346dc4f","slug":"stf-raided-detained-four-from-two-villages-bhadohi-news-vns649730759","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ का छापा, दो गांव से चार को लिया हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ का छापा, दो गांव से चार को लिया हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। पुसिस ने कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर और नारेपार गांव में बृहस्पतिवार देर रात छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। इससे गांव में हड़कंप मच गया। चारों मेजा में एक बड़ी चोरी के मामले में वांछित बताए जा रहे हैं। एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह ही सीतामढ़ी के आसपास घेरेबंदी कर ली थी। छापा की कार्रवाई देर रात तक चली। जिससे आरोपियों के घरों में अफरातफरी मच गई।
सूत्रों की मानें तो प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरी की बड़ी वारदात में शामिल कोइरौना थाना क्षेत्र के चार आरोपियों को एसटीएफ ने हिरासत में लेकर साथ ले गई है। पकड़े गए तीन आरोपी कोइरौना थाना से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर रहते थे जबकि चौथा आरोपी बारीपुर गांव का बताया जा रहा है। एक साल पूर्व भी बारीपुर में एसटीएफ आ चुकी है। बता दें कि कोइरौना थाना क्षेत्र में कुछ माह में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। कोइरौना थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पुरी ने बताया कि एसटीएफ प्रयागराज ने थाना क्षेत्र के दो गांवों से चार लोगों को साथ ले गई है। चारों पर प्रयागराज के मेजा में चोरी में शामिल होने का आरोप हैं।