फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   STF monitoring of rigging of electricity bill

बिजली बिल की धांधली पर एसटीएफ की निगरानी

Tue, 12 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
STF monitoring of rigging of electricity bill
ज्ञानपुर। बिजली विभाग के बिलिंग में अब अनियमितता करना अफसरों से लेकर कर्मचारियों पर भारी पड़ेगा। इसको लेकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गंभीर हैं। अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र में बिलिंग में अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए एसटीएफ जांच की सिफारिश की गई है, जिसमें किसी भी दशा में 31 जनवरी तक लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

अभियंताओं को भेजे गए पत्र में कहा है कि जिलों से लगातार शिकायत मिल रही है कि विद्युत वितरण कंपनियों की ओर से विद्युत बिलिंग में अनियमितता की जा रही है। इसकी जांच अब एसटीएफ से कराने की संस्तुति की गई है। उन्होंने कहा है कि बिजली विभाग में उपभोक्ता से ऊपर कोई भी नहीं है। उन्हीं के दिए पैसे से यह विभाग चलता है। उनका उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार उपभोक्ताओं के साथ खड़ी है। बिलिग कंपनियों को मनमानी की छूट नहीं दी जा सकती है। उन्होंने बिलिंग को लेकर लापरवाह एजेंसियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने और इसमें संलिप्त विद्युत विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित करने को कहा है। बिलिंग एजेंसियों को अनुबंध के तहत आठ माह में नगरीय और 12 माह में ग्रामीण क्षेत्रों में 97 फीसदी डाउनलोडेबल बिलिंग सुनिश्चित करना था, लेकिन दो साल बीत गए और अब तक महज 10 फीसद ही बिलिंग कर पाए हैं। यह बहुत ही गंभीर लापरवाही है। सुधार नहीं आया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शासन से पत्र आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed