फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stay alert and avoid infectious diseases

Bhadohi News: रहें सतर्क रहें और संक्रामक बीमारियों से बचें

Thu, 06 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Stay alert and avoid infectious diseases
ज्ञानपुर। जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरु है। बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ने लगता है। संक्रामक बीमारियां डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया, वायरल बुखार की चपेट में लोग तेजी से आते हैं। ऐसे इस मौसम में सतर्क रहकर संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं। इन दिनों वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौसम में विशेषकर मच्छर जनित बीमारी डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया, वायरल बुखार का खतरा अधिक होता है। इससे बचाव के लिए सबसे जरूरी घरों के आस-पास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना होता है। इसके साथ ही घर में कूलर व घर के पुराने बर्तनों में पानी एकत्रित न होने दें। अगर कहीं काफी दिनों से पानी जमा हुआ है तो उसमें मिटटी का तेल या डीजल डालने से डेंगू का लार्वा नष्ट हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोगों को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहे हैं। 17 जुलाई से स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 633 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार के पहुंचे। जिला चिकित्सालय के डॉ. आशुतोष सिंह बताते हैं कि जोड़ों में दर्द, बदन दर्द और गले में खरास है। ये वायरल बुखार के लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। डीएमओ ने बताया कि मानसून जनित बीमारी को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवा, इंजेक्शन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed