{"_id":"5e2494eb8ebc3e4b166c3a09","slug":"station-road-condition-deteriorated-bhadohi-news-vns5061283109","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मार्ग की हालत पंक्चर,आवागमन मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन मार्ग की हालत पंक्चर,आवागमन मुश्किल
विज्ञापन
जंगीगंज। सांसद की पहल पर राजमार्ग-सूफीनगर से जंगीगंज स्टेशन मार्ग का टेंडर होने के बाद भी सुधार कार्य शुरू न होने से आवागमन मुश्किल होता जा रहा है। यात्री हो या स्कूली छात्र-छात्रा, राहगीर, वाहन सवार,सभी को दुर्गंधयुक्त पानी और बजबजाते कीचड़ से ही होकर अपनी यात्रा पूरी करने को मजबूर हैं।
उक्त मार्ग चार ग्राम सभाओं की सीमा से होकर स्टेशन, चंदापुर, दरवांसी, मैलौना, सीतामढ़ी, कटरा, धनतुलसी, कोइरौना समेत लगभग तीन दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। राजनीतिक उपेक्षा के कारण 13 वर्षों से कोई ध्यान न होने के कारण पूरी सड़क पर गंदे पानी जमाव, अतिक्रमण, कीचड़ और जलनिकासी के लिए नाली न होना मुख्य कारण माना जा रहा है। ग्रामीण उसी मार्ग से आवागमन जंगीगंज, गोपीगंज सहित प्रयागराज, वाराणसी आदि स्थानों के लिए आवाजाही करते रहते हैं। बार-बार ग्राम प्रधान, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव तैयार कर नाली का निर्माण कराकर मार्ग को बचाने की गुहार की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे सका। सांसद बनने के बाद रमेश चंद्र बिंद ने गांव में जाते समय मार्ग की हालत देख गंभीरता जताई थी और शीघ्र ही निर्माण का आश्वासन दिया। अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कराकर जिला पंचायत स्तर से 10 लाख रुपए भी निर्माण के लिए प्रस्तावित करा दिया बावजूद इसके मार्ग को सुधारने की पहल शुरु नहीं हो सकी। गांव के मो.निसार, मो.रोशन, इश्तियाक, सरफराज आलम, मुश्ताक अहमद, प्रदीप, विनोद, बऊ, होरीलाल यादव आदि ने सांसद का पुन:ध्यान आकृष्ट कराकर मार्ग को बनवाने की आवाज उठाई।