{"_id":"5f99a9b6e0f51c3c2b20c74f","slug":"statement-of-gang-rape-victim-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज, बाहुबली विधायक विजय मिश्र समेत तीन पर दर्ज कराया है मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज, बाहुबली विधायक विजय मिश्र समेत तीन पर दर्ज कराया है मुकदमा
Wed, 28 Oct 2020 10:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
बाहुबली विधायक विजय मिश्र और उनके बेटे पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली बनारस की गायिका का बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किया गया। इससे पूर्व उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए उसे हफ्ते भर पहले ही बुलाया था, लेकिन वह नहीं आ सकीं थी। बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस उसे लेकर कोर्ट गई। जहां उसका कलमबंद बयान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
वाराणसी की एक गायिका ने ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्र और नाती विकास मिश्रा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कुछ दिन पहले दर्ज कराया था। केस दर्ज कर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आ पाई।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी गोपीगंज में मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट की कोर्ट में उसका कलमबंद बयान कराया गया। इसे लेकर कोर्ट में गहमागहमी का माहौल रहा। बताते चलें कि दो माह पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें तब बढ़ी जब उनके ही रिश्तेदार ने धमकी समेत कई प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद एक-एक कर मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन