{"_id":"58a35cd44f1c1bbd72d8461d","slug":"stalled-over-the-lens-cataract-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंस खत्म मोतियाबिंद का ऑपरेशन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेंस खत्म मोतियाबिंद का ऑपरेशन ठप
bhadohi
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
अांख्ाें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेंस मंगाने में स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही से जिले में इन दिनों मोतियाबिंद का ऑपरेशन ठप हो गया है। इससे जिला अस्पताल और महराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही से मोतियाबिंद के मरीज बैरंग लौट रहे हैं। मोतिया बिंद के ऑपरेशन के लिए फरवरी मुफीद समय माना जाता है।
ठंड में खासतौर पर फरवरी में जिला अस्पताल और एमबीएस भदोही में बड़ी संख्या में आपरेशन होते हैं। इसी माह में शासन से मिले जिले को ऑपरेशन का लक्ष्य भी पूरा हो जाता है। लेकिन फरवरी का पहला पखवारा बीत गया, अब तक एक भी आपरेशन नहीं हो सका, यही हाल जनवरी द्वितीय पखवारे में रहा। एक माह से लेंस खत्म होने के बाद स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र मंगाने की व्यवस्था भी नहीं की गई। ऐसे में फरवरी बीत जाने के बाद मौसम गर्म हो जाएगा। तब गरीबों के लिए मोतियाबिंद का आपरेशन कराना आसान नहीं रहता।
क्योंकि आपरेशन के बाद उन्हें गर्मी से परहेज और बचाव करना आसान नहीं रहता। जिला अस्पताल के आई सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि लेंस खत्म होने से आपरेशन नहीं हो रहा है। लेंस आते ही मोतियाबिंद आपरेशन शुरू हो जाए गा। इस बारे में सीएमओ डॉ.सतीश सिंह ने बताया कि वि भाग से लेंस मंगाने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। देर होने से समस्या हो रही है, चूंकि सीजन भी चल रहा है, इसलिए प्रयास है कि एक दो दिन में लेंस मंगा लिया जाए।