{"_id":"6840940c207dc6d441029024","slug":"sso-of-carpet-city-sub-centre-suspended-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-127060-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कारपेट सिटी उपकेंद्र का एसएसओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कारपेट सिटी उपकेंद्र का एसएसओ निलंबित
विज्ञापन
भदोही। अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने मंगलवार की देर शाम लापरवाही के आरोप में कारपेट सिटी उपकेंद्र के एसएसओ विजय नारायण सिंह को निलंबित कर दिया है। अधीक्षण अभियंता ने एसएसओ को वर्कफोर्स एप पर शटडाउन व ब्रेकडाउन अंकित न किए जाने के कारण निलंबित किया है।
निलंबन की जानकारी होने पर बुधवार को राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने सुबह 10 से दो बजे तक अधीक्षण कार्यालय का घेराव किया। वहीं, निलंबन की निंदा करते हुए नारेबाजी की। अधीक्षण अभियंता ने निलंबन आदेश में लिखा है कि विजय नारायण सिंह ने जान-बुझ कर शटडाऊन, ब्रेकडाऊन का वर्कफोर्स एप पर अंकन करने से मना किया जिसकी पुष्टि मंडल कार्यालय के कंट्रोल रूम से भी रिपोर्ट में प्राप्त हुई है।
विरोध कर रहे कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा और निलंबन को अन्यायपूर्ण, सेवा नियमों के प्रतिकूल व कर्मचारियों के मूल अधिकारों का हनन बताया। कर्मियों ने निलंबित कर्मचारी के समर्थन में कहा कि यह तो सही है कि वर्कफोर्स एप पर सभी एसएसओ की सहभागिता अनिवार्य की गई है, लेकिन एप पर काम करने के लिए विभाग से मोबाइल डेटा कनेक्शन, सिम नहीं दिए गए हैं। निलंबन आदेश कर्मचारी सेवा नियमों का न केवल उल्लंघन है बल्कि कर्मचारियों की निजता, डेटा सुरक्षा और बैंकिंग जोखिमों के साथ खिलवाड़ भी है।
विज्ञापन
यह निलंबन केवल शेष कर्मचारियों पर भय का वातावरण बनाने के लिए किया गया है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। एसएसओ के निलंबन के चलते बुधवार को कर्मचारियों की चल रहे तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन दिनभर चला।
इस दौरान अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, जिला सचिव सत्य प्रकाश मौर्य, उदयभान पाल, विजय नारायण सिंह आदि रहे।