फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Squirrel climbed on the transformer, current passed through the house, weaver died

Bhadohi News: ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ी गिलहरी, घर में दौड़ा करंट, बुनकर की मौत

Mon, 09 Jun 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Squirrel climbed on the transformer, current passed through the house, weaver died
लालानगर। लोहराखास गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से इंद्रमणि गौतम (30) की मौत हो गई। बोर्ड से तार निकालते समय वह करंट की चपेट में आ गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। लोहराखास गांव निवासी इंद्रमणि गौतम एक कालीन कंपनी में बुनाई का काम करता था। रविवार की सुबह अचानक पंखे से धुआं निकलने पर वह तार निकालने के लिए बिजली के बोर्ड के पास गया। तार हाथ से छूते ही वह करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में लगे ट्रांसफॉर्मर पर सुबह एक गिलहरी चढ़ गई। इससे दो तार आपस में सट गए। इससे हाईवोल्टेज करंट घरों में दौड़ने से उपकरण जलने लगे। घटना से ग्रामीण नाराज हो गए। शव को सड़क पर रख आंदोलन की तैयारी में लगे थे, लेकिन तब तक प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह पहुंच गए। परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करंट से गिलहरी की भी मौत हो गई है। बिजली निगम के एसडीओ ईश्वर शरण सिंह ने कहा कि घटना को लेकर जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में यदि बिजली निगम की लापरवाही मिली तो मृतक के आश्रित को विभाग से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। ग्राम प्रधान राजेंद्र मौर्य ने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही से हादसा हुआ है। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed