फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SPs submitted memorandum to DM after counting problems

समस्याएं गिनाकर सपाजनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 May 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
SPs submitted memorandum to DM after counting problems
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को ज्ञापन सौंपा और जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ज्ञापन देने पहुंचे भदोही के पूर्व विधायक जाहिद बेग व जिलाध्यक्ष विकास यादव उस समय अवाक रह गए जब जिले में लगने वाले आक्सीजन प्लांट के लिए डीएम ने सपा पदाधिकारियों से धनराशि लेने से मना कर दिया ।
विज्ञापन

दरअसल पूर्व विधायक जाहिद बेग पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ डीएम से मुलाकात करने पहुंचे और उन्होंने डीएम से आग्रह किया वह जिले में लगने वाले आक्सीजन प्लांट के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रुप में जिला प्रशासन को देना चाहते है। लेकिन डीएम ने पूर्व विधायक से यह कहते हुए धनराशि लेने से मना कर दिया कि आक्सीजन प्लांट के लिए सांसद- विधायक निधि का धन की पर्याप्त है लिहाजा किसी निजी व्यक्ति के धन की आवश्यकता नहीं हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सपा पदाधिकारियों ने डीएम को अवगत कराया गया कि भदोही नगर में कार्यरत निजी कोविड अस्पतालों तक पहुंचने वाले लोगों को भीषण जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। बताया कि इंद्रा मिल मुख्य रोड की सर्विसलेन जर्जर होने से किसी न किसी समय अनहोनी होने का भय बना रहता है। इसके अलावा पैदल, साइकिल, बाइक, चार पहिया पर सवार होकर आने-जाने वालों में है। साफ-सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है, गजिया बस स्टैंड, ओवरब्रिज के पास व्याप्त गंदगी संक्रमण को बढ़ावा देकर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल छोड़ रहा है। सरकारी कोविड अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था के कारण मरीजों की देखभाल न होने से अभिभावक परेशान हैं। आक्सीजन की कमी और बेड खाली न होने से मरीजों को लौटाना उचित नहीं है। सभी मुद्दों की जांच कराकर निराकरण कराया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बालविद्या विकास यादव, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, संतोष यादव, राजकुमार यादव, कमलेश यादव, सैलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed