फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sports make the body healthy and discipline rich: Vice Chancellor

खेल से शरीर स्वस्थ और अनुशासन होता है समृद्ध : कुलपति

Wed, 03 Dec 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sports make the body healthy and discipline rich: Vice Chancellor
केएनपीजी मे मशाल जलाती मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर शोभा गौड़। संवाद
ज्ञानपुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी है। इससे शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही जीवन में अनुशासन समृद्ध होता है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ जब भी मौका मिले, खेल में अवश्य शामिल हों। वह मंगलवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय क्रीड़ा समारोह के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं। पहले दिन दौड़ की 100 मीटर स्पर्धा में बालक वर्ग में शौर्य यादव और बालिकाओं में आयुषी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने जैसे ही खेल के शुभारंभ की घोषणा की, पूरा मैदान आतिशबाजी और बैंड बाजे की आवाज से गूंज उठा। तालियों के बीच पिछले वर्ष के चैंपियन रविंद्र कुमार बिंद्र और अंकी यादव ने मशाल दौड़ पूरी की। प्रकृति मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलसचिव राम नारायण वर्मा ने विद्यार्थियों को खेलो और जियो का संदेश देते हुए बताया कि नौनिहालों के सर्वांगीण विकास में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने बैज अलंकरण, अंगवस्त्रम और कैप पहनाकर किया। क्रीड़ा सचिव डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में शौर्य यादव प्रथम, सिद्धार्थ शुक्ला द्वितीय और अजीत कुमार मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिकाओं की दौड़ में कशिश प्रथम, रोशनी प्रजापति द्वितीय और आयुषी यादव तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में रविंद्र कुमार बिंद प्रथम, शिवम रजक द्वितीय और युवराज तृतीय रहे। इस मौके पर प्रो. राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. बालकेश्वर, प्रो. रोशन प्रसाद, प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. कल्पना अवस्थी, महेंद्र त्रिपाठी आदि रहे। संचालन डॉ. रिचा यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed