फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Special train delayed by several hours

कई घंटे विलंब से चली विशेष ट्रेन

Mon, 20 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Special train delayed by several hours
अग्निपथ योजना के विरोध ने ट्रेनों के परिचालन और यात्रियों पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन दरभंगा से मुंबई जाने वाली अप पवन एक्सप्रेस 10 से 12 घंटे विलंब से प्रयागराज की ओर बढ़ सकी। अग्निपथ योजना का विरोध बढ़ने पर उत्तर और पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने लगभग 300 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, आरक्षित टिकटों को वापस करने के लिए साइबर कैफे, स्टेशन पर आरक्षण काउंटर, ऑनलाइन बुकिंग सेंटरों पर लोग लाइन लगा रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे प्रशासन ने चार विशेष ट्रेनों का संचालन स्थल बदल दिया है। वरिष्ठ रेल मंडल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 20 जून को अहमदाबाद से वाराणसी कैंट के मध्य संचालित की जाएगी और वाराणसी कैंट-पटना के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 14422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 जून को वाराणसी कैंट जंक्शन से चलेगी और पटना-वाराणसी के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 13151 सियालदह एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन कोलकाता से रात 11.45 बजे के स्थान पर भोर में तीन बजे से चलेगी। ट्रेन नंबर 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन हावड़ा से भोर में तीन बजे की बजाय रात 2.10 बजे प्रस्थान करेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20 जून को ट्रेन नंबर 02792 सिकंदराबाद सुपफास्ट एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रस्थान कर सिकंदराबाद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed