{"_id":"620d394607e6cf1f4324c0b0","slug":"special-secretary-took-information-about-the-preparations-for-the-board-exam-bhadohi-news-vns6389473108","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की ली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी तेज हो गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा जयशंकर दूबे ने परीक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्रों के निर्धारण, छात्र संख्या, केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के अलावा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
बुधवार को दोपहर दो बजे विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा जयशंकर दूबे से शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय, सचिव माध्यमिक शिक्षा दिव्यकांत शुक्ला के अलावा डीआईओएस एनएल गुप्ता समेत कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान विशेष सचिव ने केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शिक्षकों के नाम ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराने, कक्ष निरीक्षकों की सूची व अन्य जानकारी ली। ज्ञात हो, जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 49 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। उधर, जिले के माध्यमिक और इंटर कॉलेज अपनी वेबसाइट बनाने के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। अब तक मात्र 10 स्कूलों ने ही अपनी वेबसाइट बनाई है। जिसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 173 स्कूल हर हाल में 19 फरवरी तक वेबसाइट बनाकर सूचना दें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा।