फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Special contribution of Rajiv Gandhi in the development of the country'

‘देश के विकास में राजीव गांधी का विशेष योगदान’

Fri, 21 May 2021 05:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
'Special contribution of Rajiv Gandhi in the development of the country'
ज्ञानपुर। भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री और देश में आईटी तकनीकी के जनक स्व.राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मनाई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान गोपीगंज में स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की बागडोर संभालने के बाद अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने, चीन की ऐतिहासिक यात्रा, पंचायतीराज के लिए विशेष प्रयास, आईटी क्रांति की नींव रखने और युवाओं को मतदान में वरीयता देने जैसी अच्छे कार्य किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तकनीकी सोच और गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों को रोजगार देने, 21वीं सदी का सपना देखने वाले व्यक्ति की कमी हमेशा खलती रहेगी। कहा कि अधूरा सपना तभी पूरा होगा जब पार्टीजन एकजुटता दिखाकर समतामूलक समाज को बांटने वाली ताकतों का सामना करेंगे।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि राजीव गांधी को विश्वास था कि 21वीं सदी में तकनीकी प्रणाली ही देश को विकसित श्रेणी में ला सकेगा। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम और इंफार्मेशन टेक्नोलाजी सेक्टरों में विशेष कदम उठाया। मतदान में युवाओं की सहभागिता निभाने के लिए उन्होंने 21 की जगह 18 वर्ष आयु निर्धारित कराकर लाखों युवा वर्ग को मताधिकार का अधिकार दिया। जबकि जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि 1989 में प्रस्ताव पास कराकर पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा देने का प्रयास 1990 में सफल हो सका। सत्ता के विकेंद्रीकरण, गरीब बच्चों के लिए नवोदय स्कूल का श्रेय भी राजीव गांधी की देन है। इस अवसर पर मृत्युंजय पांडेय, परवेज हाशमी, मनोज तिवारी, स्वालेह अंसारी, हरीशचंद्र दुबे, लालमनि चौरसिया, आनंद मोर्य, संतोष कन्नौजिया, रमाशंकर बिंद आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed