फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Speaking of bombs rang Kalinnagri Jaykaron

बोल बम के जयकारों से गूंजी कालीननगरी

Tue, 25 Aug 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 25 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Speaking of bombs rang Kalinnagri Jaykaron
सावन के आखिरी सोमवार को जिले का चप्पा-चप्पा शिवभक्ति में लीन हो गया। शिवालयों में हजारों शिवभक्तों ने दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। घंटे-घड़ियाल की गूंज से देवालय पूरे दिन गूंजते रहे और जगह-जगह रुद्राभिषेक एवं शिवार्चन से जिले का वातावरण भक्तिमय हो उठा। सेमराध नाथ धाम में 50 हजार से अधिक शिवभक्तों ने हाजिरी लगाई। सिद्घपीठ हरिहरनाथ धाम में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए सुबह से लेकर शाम तक श्रद्घालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन


पवित्र सावन के अंतिम सोमवार को जिले के शिवालय पूरे दिन हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे तो जीटी रोड बोल बम के नारे लगाते कांवरियों की लंबी-लंबी कतारों से केसरियामय हो गया। अंतिम सोमवार को जिले में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा बन चला था। भोर में चार बजे से ही मानो सभी रास्ते शिवालयों की ओर मुड़ गए हों। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराधनाथ धाम में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


 कतारबद्घ होकर श्रद्घालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महादेव का दर्शन करने के लिए घंटों खड़े रहे। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक यहां सावन के अंतिम सोमवार को 50 हजार से अधिक शिवभक्तों ने हाजिरी लगाई। हरिहरनाथ, तिलेश्वरनाथ, बड़े शिव आदि शिवालयों पर भी पूरे दिन आस्थावानों का रेला लगा रहा। सावन का अंतिम सोमवार होने के नाते घर-घर पूजा पाठ के आयोजन किए गए। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण के निमित्त प्रार्थना की गई। व्रती महिलाओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर मंगल गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों पर हरिकीर्तन और मानस पाठ के आयोजन भी किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन माहौल को भक्तिरस में सरोबोर कर रहे थे। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जिले के ग्रामीण इलाकों में भी परंपरागत उत्साह रहा। सुरियावां, दुर्गागंज, सीतामढ़ी, वहिदानगर, ऊंज, कौलापुर, औराई, चौरी, मोढ़ आदि इलाकों में भी शकिवार्चन की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed