{"_id":"5f6880b68ebc3ef47e6ad860","slug":"sp-s-hullabaloo-against-government-submitted-memorandum-bhadohi-news-vns548458097","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
औराई तहसील में ज्ञापन देने के बाद बाहर निकलतीं पूर्व विधायक मधुबाला पासी (मध्य) में साथ कार्यकर्त
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के नाम संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारियों को सौंपा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, पीएसी, एलआईयू के जवान तैनात रहे।
जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने किसी भी वादे पर आज तक खरा नहीं उतर सकी है। जिसका परिणाम है कि महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गई है। कानून के राज की बात करने वाली सरकार में जंगलराज कायम है। प्रदेश का कोई ऐसा जिला और गांव, नगर नहीं बचे होंगे कि जहां हत्या, लूट, छिनैती, दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है । इस मौके पर रामकिशोर बिंद, प्रमोद चंद्र मौर्य, राजेंद्र एस बिंद, दीनानाथ यादव, रमेश ददा, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, मनोज यादव, मुन्ना खान, महेंद्र यादव, विनोद यादव, औराई तहसील में पूर्व विधायक मधुबाला पासी के नेतृत्व में एसडीएम चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। किसानों के नाम पर खोखली राजनीति से वे कर्ज में डूब आत्महत्या को विवश है। सड़के जर्जर होकर चलने लायक नहीं रह गई है, सहकारी समितियों से खाद की कालाबाजारी, उज्ज्वला-सौभाग्य योजना में करोड़ों का घोटाला, महामारी के नाम पर बजट को पानी की तरह बह जाने के बाद भी कोई राहत नहीं है, आर्थिक तंगी के कारण अभिभावक बच्चों का फीस नहीं भर पा रहे हैं। इस मौके पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, कल्लू सिंह, महेंद्र पासी, अजीत सिंह क्षत्रिय, डबलू सिंह, सीताराम यादव, डा.सनवारुल हक, विनोद यादव, सुभाष यादव, बैजनाथ यादव, बद्रीनाथ पांडेय, इजहार अली, अनिल पासी, प्रभु नारायण यादव आदि रहे।