फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP picket for service lane and bridge

सर्विस लेन और पुल के लिए सपा का धरना

Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP picket for service lane and bridge
भदोही। पूर्व विधायक जाहिद बेग के नेतृत्व में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा मिल गांधी चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। सपा की ओर से चरणबद्ध तरीके से दिए जाने वाले धरना का यह पहला कार्यक्रम था। इसमे रेलवे ओवर ब्रिज की सर्विस लेन का निर्माण और धौरहरा के 80 वर्ष पुराने जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे सपा कार्यकर्ता इंदिरा मिल गांधी चौक पहुंचे। जिलाध्यक्ष विकास यादव, पन्नालाल यादव, संतोष यादव हसनैन अंसारी आदि दोपहर 2 बजे तक श्लोगन लिखे तख्तियों व बैनर के साथ धरने पर बैठे रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता आते जाते रहे।पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व सपा सरकार भदोही को उच्च प्राथमिकता दी थी। यहां की सड़कों को ठीक कराया। रेलवे ओवर ब्रिज जो आज हम देख रहे हैं उसका निर्माण कराया। बस डिपो, कारपेट मार्ट, महिला अस्पताल बनवाकर दिया। लेकिन वर्तमान सरकार इनको लेकर उदासीनता बरत रही है जिससे आम जनता को भारी समस्या हो रही है। कहा कि जनता की बेहद मांग पर यह धरना वर्तमान भाजपा सरकार में बैठे लोगो को नीद से जगाने के लिए किया गया है। धरना में भारी संख्या में आम जन को भी बैठना था लेकिन जनविरोधी सरकार ने अनुमति नहीं दी। जो सीधे सीधे लोकतंत्र की हत्या है। सपा के लोग जनहित के कार्यों में संघर्ष से पीछे नही हटेंगे। हम लाठी या मुकदमा का भय नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि सभी मुद्दों को लेकर धरना दिया जाएगा। पूजीपतियों की हितैषी सरकार को वैसे तो गरीब जनता का दर्द दिखाई नही देता फिर भी नींद से जगाने का प्रयास जारी रहेगा। धरने के दौरान नईबाजार पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, ओमप्रकाश यादव, अलीशेेेेर खां, रमाशंकर बिंद, रमापति यादव, कमलेश प्रजापति, रामराज यादव, टोनी मंसूरी, मनोज यादव, गप्पू सिंह, ह्रदय सरोज, विराट यादव, रवि यादव, मुलायम यादव, कमलेश यादव आदि समर्थन को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed