फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP leader trapped in temptation, four sued

प्रलोभन में फंसे सपा नेता, चार पर मुकदमा दर्ज

Wed, 14 Apr 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
SP leader trapped in temptation, four sued
लालानगर। मतदान की पूर्व संध्या पर मतदाताओं को फल वितरित करने में सपा नेता और उनके तीन समर्थकों के खिलाफ बुधवार को गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि सपा नेता कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य वार्ड 20 में अपनी बहू के समर्थन में समर्थकों संग मतदाताओं को फल आदि का वितरण कर रहे थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फल बांटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सपा नेता संग समर्थक अजय बिंद, राजेश कुमार और लक्ष्मण के खिलाफ महामारी अधिनियम और आचार संहिता सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी केके सिंह ने कहा कि फल वितरण की सूचना मिलने पर पुलिस को भेजा। बात सही मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर सपा नेता कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने साजिश के तहत केस दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed