फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP declared candidates in five bodies

Bhadohi News: सपा ने पांच निकायों में प्रत्याशी किए घोषित

Fri, 21 Apr 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
SP declared candidates in five bodies
ज्ञानपुर। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के बीच बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने पांच निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें भदोही, नई बाजार, सुरियावां, गोपीगंज और खमरिया शामिल हैं। घोसिया में पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के चुनाव लड़ने पर वहां सिंबल फ्रीज किया गया है। ज्ञानपुर में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन हो रहा है। बृहस्पतिवार को सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर भदोही नगर पालिका से तरन्नुम आरा को उम्मीदवार बनाया है। वह 2012 में जबकि उनके पति जिला उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी 2017 में चुनाव लड़ चुके हैं। नगर पालिका गोपीगंज से शशि प्रकाश बिंद, सुरियावां से नंदलाल गुप्ता, नई बाजार से रीना सोनकर और खमरिया से राम सजीवन मौर्य को टिकट दिया गया। उन्होंने बताया कि घोसिया में विपक्ष से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा है। वहां पार्टी के दो कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ रहे हैं। इसके कारण वहां किसी को टिकट नहीं दिया जा रहा है। ज्ञानपुर नगर पंचायत में प्रत्याशी चयन को लेकर अभी चर्चा चल रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पुराने एवं कर्मठ नेताओं पर भरोसा जताया है। एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ पूरी ताकत से चुनाव में रहेगा। इस मौके पर जिला महासचिव ह्दय नारायण प्रजापति, विजय सोनकर, कमलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed