{"_id":"6740e211d26f0e685e00e1c4","slug":"sp-celebrated-the-85th-birth-anniversary-of-netaji-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-119262-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सपाइयों ने मनाई ‘नेताजी’ की 85वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सपाइयों ने मनाई ‘नेताजी’ की 85वीं जयंती
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने नमन किया गया।
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि शोषित समाज और किसानों की आवाज रहे नेताजी ने हमेशा संघर्ष किया। कुश्ती से लेकर भारतीय राजनीति तक का सफर तय करने वाले योद्धा थे। नेताजी ने कभी मुड़कर नहीं देखा।
संचालन जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति ने किया। इस मौके पर शोभनाथ यादव, आरिफ सिद्दीकी, अंजनी सरोज, शैलेश सिंह, सरिता बिंद, संतोष यादव, रीता वर्मा, पवन विश्वकर्मा, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
औराई क्षेत्र के उगापुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नेताजी की जयंती केक काटकर मनाई। पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बाबूजी के नाम से मशहूर रहे। वह गरीब, नौजवान और किसानों की पीड़ा को समझते थे।
उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी को और विस्तार दिया है। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, सनवारूल हक, बैजनाथ यादव, विनोद कुमार शुक्ल, कल्लू सिंह, विनोद यादव, गुलाब आदि रहे।
भदोही तहसील में बार एसोसिएशन के महामंत्री मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर महेंद्र, रविंद्र, सेवालाल, संदीप, मोतीलाल, सूरज आदि रहे। वहीं ससपा अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनाकर उनके योगदान को याद किया।