फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Somewhere the ultrasound is turned off and in some places the X-ray machine is rusting

कहीं अल्ट्रासाउंड बंद तो कुछ जगहों पर जंग खा रही एक्स-रे मशीन

Tue, 22 Feb 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the ultrasound is turned off and in some places the X-ray machine is rusting
सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करके वहां लाखों रुपये के उपकरण लगाए जाते हैं, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, लेकिन कालीन नगरी में उपकरणों की देख-रेख ठीक से नहीं होने और विभागीय उदासीनता की वजह से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहीं रखे-रखे मशीनों में जंग लग गए हैं तो कुछ जगहों पर कहीं महीनों से आई मशीन से काम शुरू नहीं किया जा सका है। जहां सब कुछ है, वहां मशीन का ही अभाव है। इस वजह से मरीजों को कभी जिला मुख्यालय तो कभी प्राइवेट अस्पतालों में जाकर महंगे दर पर इलाज कराना पड़ता है।
विज्ञापन

सुरियावां सीएचसी पर छह वर्ष पहले एक्स-रे मशीन आई, लेकिन मशीन चालू नहीं किया जा सका है। यहां के अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक का कहना है कि जिस कंपनी ने एक्सरे मशीन भेजी है, आज तक चालू नहीं किया। कई बार कंपनी को पत्र लिखा गया तो भी नहीं चालू किया गया। एक्स-रे तकनीशियन की नियुक्ति भी हुई थी, हालांकि अब उसका स्थानांतरण ज्ञानपुर जिला अस्पताल हो गया है। भदोही के एमबीएस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन दस वर्ष पूर्व से रखी हुई है। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति का इंतजार 10 वर्ष तक होता रहा। कुछ माह पहले ज्ञानपुर के रेडियोलॉजिस्ट को दो दिन के लिए तैनात किया गया तो पता चला कि मशीन ही खराब हो चुकी है। सीएमएस डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि इस मामले से शासन को अवगत करा दिया गया है। मशीन ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। सीएचसी औराई में एक्स-रे, मेमोग्राफी, ईको मशीन नहीं है। चिकित्सा अधीक्षक अंबरीश सिंह ने बताया की एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी जैसी मशीनों की आवश्यकता है। औराई सीएचसी में आर्थो, बच्चों के डॉक्टर, जच्चा बच्चा स्पेशलिस्ट, एमडी मेडिसिन, सर्जन आदि उपलब्ध हैं। अच्छे डॉक्टरों के लिए हर तरह की मशीनें और उसके टेक्निशियन उपलब्ध रहेंगे तो आने वाले मरीजों की परेशानी कम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed