फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Somewhere open manholes and broken drains will increase trouble in rain

कहीं खुले मैनहोल तो कहीं टूटी नालियां बढ़ाएंगी बारिश में मुसीबत

Thu, 02 Jun 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Somewhere open manholes and broken drains will increase trouble in rain
ज्ञानपुर। मानसून से पहले ही खुले मैनहोल हादसे को दावत देने के लिए तैयार हैं। जिले के मुख्यालय वाले शहर ज्ञानपुर में कहीं टूटे मैनहोल तो कहीं टूटी नालियां बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। इसको लेकर रहवासी चिंतित हैं। वहीं नगर पंचायत प्रशासन को बजट का रोना है। कहना है कि जब तक बजट नहीं आता तब तक काम हो पाना मुश्किल है। मौसम विभाग ने 20 जून तक मानसून आने की उम्मीद जतायी है। उससे पहले प्री मानसून बारिश भी हो सकती है। ऐसे में जब बारिश होगी तो लोगों को परेशानी बढ़ सकती है। नालियों में पानी भर जाएगा और सड़कें और नालियां एक हो जाएंगी। खुले मैनहोल मुसीबत बढ़ाएंगे, पैदल और वाहन से चलने वाले उसमें गिरकर घायल हो सकते हैं। यहां कई स्थानों पर मैनहोल खुला है। जहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। वार्ड नंबर एक में मैनहोल टूटा है, वहीं वार्ड छह में कई जगह पर नाली जाम है। उसमें गंदगी का अंबार लगा है। वार्ड नंबर नौ में गेस्ट हाउस के बगल से जाने वाला रास्ते पर मैनहोल टूटे फूटे ढक्कन के कारण बदहाल अवस्था में हैं। इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। वार्ड नंबर पांच में यादव नगर में बीते कई माह मैनहोल बदहाल अवस्था में पड़ा है। कई बार वार्ड के सभासद को इसके बारे में अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। अगर कहीं पर घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। वार्ड नंबर छह के निवासी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अगर समय से टूटी नालियों और मैनहोल पर काम नहीं किया गया तो बारिश में चलना दूभर होगा और हादसे की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed