Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   someone crossed seven seas and covered thousands of kms on bike

महाकुंभ 2025 : हाईवे पर दिख रहा वैभव, कोई सात समंदर पार तो बाइक से नाप दी हजारों किमी दूरी

Tue, 11 Feb 2025 09:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2025 09:52 PM IST
सार

 भदोही में महाकुंभ का पलट प्रवाह के कारण पिछले दिनों हाइवे पर यातायात व्यवस्था भले ही प्रभावित दिखाई दी हो लेकिन मंगलवार का दिन राहत देने वाला था जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सड़क पर उतरे और मोर्चा संभाला इसके साथ प्रशासन अलर्ट पर रहा। हाइवे के किनारे खास रौनक देखने को मिल रही थी।

विज्ञापन
someone crossed seven seas and covered thousands of kms on bike
महाकुंभ की ओर जाते बाइकर्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ का विशेष स्नानों में शामिल माघी पूर्णिमा स्नान बुधवार को है। मंगलवार को 23 हजार के करीब वाहन प्रयागराज गए। वहीं लगभग 22 हजार के वाहन वहां से लौटे हैं। पूरे दिन हाईवे पर सामान्य आवागमन रहा। जिलाधिकारी विशाल सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक हाईवे पर उतरे और हर एक प्वाइंट पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। मिर्जापुर जाने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान रखा गया। इस बीच महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कोई सात समंदर पार से पहुंचा है तो कोई हजारों किमी की यात्रा बाइक से ही तय कर दे रहा है।

विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ का वैभव देश से लेकर विदेश तक के श्रद्धालुओं के संगम नगरी खिंच ला रहा है। 144 साल बाद विशेष मुहुर्त में लग रहे इस महाकुंभ में हर कोई डुबकी लगाने को आतुर है। प्रयागराज की सीमा से सटे भदोही में भी महाकुंभ का वैभव देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि हाईवे पर जगह-जगह श्रद्धालुओं का जमावड़ा दिख रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में इन दिनों लगातार भीड़ बढ़ी हुई थी। जिसके कारण प्रशासन को खासा मशक्कत करना पड़ा। एक-दो जगहों पर छोड़ दिया जाए तो एकादशी स्नान के समय भी जिले में स्थितियां सामान्य बनी रही।
विज्ञापन


हालांकि इस बीच वाहनों की लंबी कतारें महाकुंभ के वैभव को बता रही थी। बीते दो दिनों से हाईवे पर वाहनों में खासी कमी है। मंगलवार को पूरे दिन सामान्य स्थिति बनी रही। हाईवे पर वाहन आते-जाते रहे। हाईवे किनारे विदेशी से महाकुंभ नहाने आए श्रद्धालुओं के साथ बाइकर्स और पिकअप और चार पहिया वाहनों में सवारी करते हजारों किमी दूर से आए श्रद्धालुओं के चेहरे पर महाकुंभ स्नान के बाद सुकून साफ देखा जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मंगलवार को दिनभर सामान्य आवागमन बना रहा। आने-जाने वाले वाहनों की संख्या लगभग बराबर रही। जगह-जगह तैनात पुलिस की टीम लगातर हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक से नाप दी 2000 किमी की दूरी
महाराष्ट्र के अंधेरी निवासी चार बाइकर्स का जत्था महाकुंभ स्नान के लिए रविवार से निकला हुआ है। बाइकर्स मुकेश प्रजापति, अनिल कन्नौजिया, अरविंद चौधरी और राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि उन लोगों ने बाइक से ही करीब 2000 किमी यात्रा कर महाकुंभ में डुबकी लगाने आए हैं। बताया कि वे महाराष्ट्र से चलकर सबसे पहले संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद अयोध्या धाम गए और वहां से लौटकर एक बार फिर संगम में स्नान किया और उसके बाद बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन को जा रहे हैं। उन्होंने यूपी के सड़कों की तारीफ की। कहा कि महाकुंभ में स्नान कर काफी शांति और उर्जा से भरे महसूस कर रहे हैं।

सारे जहां से अच्छा हिन्दोंस्ता हमारा
मूलरूप से उड़िसा के रहने वाले अरूण कुमार नायक लंदन से संगम स्नान के लिए पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं। उन्होंने बताया कि वे सात फरवरी को भारत आए हैं। आज उन्होंने परिवार के साथ स्नान कर लिया है। बताया कि महाकुंभ 144 साल बाद है। ऐसे में पुण्य की डुबकी लगाना सौभाग्य की बात है। अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि सारे जहां से अच्छा हिन्दोंस्ता हमारा....आज हमें काफी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कुंभ के व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। बताया कि 17 फरवरी को वापस लंदन लौट जाएंगे।

सफर रहा लंबा, स्नान करते ही मिट गई सारी थकान
जम्मू-कश्मीर के हेमंत और हीरालाल शर्मा ने महाकुंभ स्नान के बाद अभिभूत नजर आए। उनका कहना था कि जम्मू से निकलने के बाद सफर काफी लंबा रहा, लेकिन मां गंगा में जैसे ही डुबकी लगाई सारी थकान मिट गई। बताया कि हाईवे पर एक-दो जगहों पर थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन इतने बड़े आयोजन में शामिल होकर अपने आपको कृतार्थ समझ रहे हैं। बताया कि महाकुंभ में भीड़ खुब थी, लेकिन मां गंगा की गोद मिलते ही जो सुकून मिला। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसी तरह झारखंड निवासी महेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया कि अपने 18 सदस्यीय परिवार के साथ महाकुंभ नहाने जा रहे हैं। वहां से अयोध्या, विंध्याचल और काशी विश्वनाथ भी जाएंगे।


जमकर हुई कालीनों की खरीदारी
महाकुंभ में स्नान करने आए श्रद्धालु भदोही के कालीनों को लेना नहीं भूल रहे हैं। हाईवे पर पूरे रास्ते पर जगह-जगह सजी कालीन की दुकानों पर सैलानी कालीनों को निहराते नजर आ रहे हैं। वे महाकुंभ में स्नान के बाद निशानी के तौर पर भदोही की पहचान को ले जा रहा है। पूरे हाईवे पर करीब 20 से 25 कालीन की दुकानें सजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed