{"_id":"5ea308218ebc3e90795fef87","slug":"somebody-distributed-food-some-one-distributed-ration-bhadohi-news-vns521824382","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने भोजन तो किसी ने बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने भोजन तो किसी ने बांटा राशन
विज्ञापन
भदोही जिले के बालीपुर में लाइन में खड़े होकर राशन लेते जरूरतमंद।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन में भोजन और खाद्य सामग्री बांटने वालों की कतार बढ़ रही है। शुक्रवार को कई इलाकों में मददगारों ने जरूरतमंदों में राशन और मास्क आदि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता से बड़ा कोई पुण्य नहीं।
ज्ञानपुर नगर के बालीपुर में अंबष्ट आवास पर शुक्रवार को सुरेश चंद्र अंबष्ट की ओर से 50 से अधिक गरीबों को पांच दिनों के लिए राशन वितरित किया गया। धीरेंद्र ग्रुप ऑफ कंपनीज की निदेशक रचना गोपाल राय ओर से लॉकडाउन के 26वें दिन मूंसी की दलित बस्ती में राशन का वितरण किया गया। अध्यक्ष लालजी राय ने कहा कि 22 मौजा वाले मूंसी गांव में प्रतिदिन एक-एक बस्ती में गरीबों को चिह्नित कर आटा, चावल, आलू, दाल, प्याज, सब्जी मसाला और तेल शामिल है। इस मौके पर डॉ. श्याम राय, अर्जुन, रितेश, विशंभरनाथ राय आदि रहे।
अभोली बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार सिंह ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए 400 लोगों को मास्क का वितरण किया। कहा कि आगामी दिनों में वह दो हजार लोगों को मास्क वितरित करेंगे। इस मौके पर कृपाशंकर सिंह, अशोक बिंद, मैना देवी, अनिल सिंह, नगीना देवी, प्रमोद शर्मा, मुकेश सिंह, अनुपम सिंह आदि रहे। भाजपा के गोपीगंज मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार उमर और मंडल महामंत्री अमित जायसवाल की ओर से शुक्रवार को सात असहाय परिवारों को नमो किट का वितरण किया।
विज्ञापन
तहसीलदार ज्ञानपुर देवेंद्र यादव ने डीघ और ज्ञानपुर ब्लॉक के कई मुसहर बस्ती में राशन को पहुंचाया। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक पका पकाया भोजन बनाने के लिए ब्लॉकों में कम्यूनिटी किचन सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है।