फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Solutions Day: 63 to 19 disposed in prayer letters

समाधान दिवस: 63 प्रार्थना पत्रों में से 19 निस्तारित 

Sat, 02 Apr 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 02 Apr 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
Solutions Day: 63 to 19 disposed in prayer letters
समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते अधिकारी
 जिले के सभी थानों पर माह के पहले शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए 63 प्रार्थना पत्र आए। इसमें राजस्व के 47 प्रार्थना पत्रों में से 16 और पुलिस के 16 प्रार्थना पत्रों में से केवल तीन का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। कम मामले आने के बावजूद प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का प्रतिशत बेहद कम रहा। जिले के थानों में सर्वाधिक मामले भदोही कोतवाली में 17 और सबसे कम दो मामले ऊंज थाने में आए। 
विज्ञापन

समाधान दिवस पर ज्ञानपुर कोतवाली में आए पांच प्रार्थना पत्रों में से एक का निस्तारण किया गया। गोपीगंज थाने में राजस्व से संबंधित तीन प्रार्थना पत्र आए, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। कोइरौना थाने पर भी तीन प्रार्थना पत्रों में से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इसी तरह भदोही कोतवाली में आए 17 प्रार्थना पत्रों में से 14 राजस्व और तीन पुलिस से संबंधित थे। इनमें राजस्व के सात और पुलिस के दो मामलों का निस्तारण किया गया। चौरी थाने में चार राजस्व के मामलों आए और इसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। औराई थाने पर कुल 13 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से आठ राजस्व और पांच पुलिस महकमे के थे। लेकिन, केवल दो मामले का ही निस्तारण किया जा सका। ऊंज थाने में राजस्व विभाग के दो प्रार्थन पत्र आए। लेकिन, मौके पर एक भी निस्तारण नहीं हो सका। सुरियावां थाने में 11 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसमें से महज दो मामले को निस्तारित किया गया। दुर्गागंज थाने पर आए पांच प्रार्थना पत्रों में सभी राजस्व से संबंधित थे। इनमें से दो का निस्तारण तो मोके पर कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed