फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Soldier accused of sexual abuse, received from SP

सिपाही पर यौन शोषण का आरोप,युवती पहुंची पुलिस लाइन

Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Soldier accused of sexual abuse, received from SP
ज्ञानपुर। औरैया जिले की एक युवती ने बुधवार को पुलिस लाइन पहुंच कर सिपाही पर यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने जब मामले की जानकारी सिपाही से ली, तो उसने युवती को पहचानने तक से इनकार कर दिया। उस दौरान पुलिस ने किसी तरह युवती को समझाबुझाकर वापस तो कर दिया, लेकिन युवती ने अब पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि आरोपी युवक व वह एक ही कालेज में पढ़ते थे। पड़ोसी गांव का आरोपी युवक कई माह तक उसके यहां किराये का कमरा लेकर रह रहा था। उसी दरम्यान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। आरोप लगाया है कि इस दौरान युवक ने यौन शोषण कर साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई। यहां तक कि मंदिर में पहुंच कर उसकी मांग भर दी। बार-बार कहने पर परिजनों को शादी के लिए राजी करने की बात कहते हुए यौन शोषण जारी रखा। तब तक युवक पुलिस की नौकरी पाकर ट्रांसफर ज्ञानपुर में करा लिया। एक सप्ताह पूर्व भी युवती पुलिस लाइन आकर सिपाही बने युवक से शादी करने की बात की तो आरोपी ने उसे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भगा दिया। इस संबंध में आरआई रमाकांत पांडेय ने कहा कि पीड़िता आई थी, लेकिन कोई प्रार्थनापत्र न देकर सिपाही पर आरोप लगा रही थी। पुलिस अधीक्षक तक मामला पहुंचने पर हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed