फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Solar pump has become a showpiece for seven years

Bhadohi News: सात साल से शोपीस बना सोलर पंप, मरम्मत की मांग

Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Solar pump has become a showpiece for seven years
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के कोइरौना बाजार स्थित लंगड़ी माता मंदिर के पास सात साल पहले क्षेत्र पंचायत निधि से स्थापित सोलर पंप शोपीस बनकर रह गया है। ब्लॉक की तरफ से उसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ से मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए सोलर पंप स्थापित किया गया था लेकिन कुछ महीने चलने के बाद ही वह बंद हो गया। न तो इससे पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी, और न ही यह ग्रामीणों के लिए किसी प्रकार से उपयोगी सिद्ध हो सका। ग्रामीण बब्बन मिश्रा, विपिन पांडेय, तुलसीराम यादव, शिवराम यादव, गुड्डू स्वर्णकार, नारायण सरोज और राम सिंह ने बताया कि सोलर पंप का निर्माण कराया गया था लेकिन बोरिंग की व्यवस्था नहीं की गई। इससे यह योजना पूरी तरह अधूरी रह गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed