{"_id":"fba4fe7dc407a169c573a71c2fc8ca57","slug":"socialist-pension-encompass-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई विकास खंड के शिवरामपुर ग्रामसभा के राजस्व गांव सिंहापुर के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर समाजवादी पेंशन में धांधली का आरोप लगाया। डीएम को पत्रक देकर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान द्वारा चयन की जांच कराने की मांग की।
कहा कि ग्राम पंचायत शिवरामपुर में 32 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसमें ज्यादातर अपात्र हैं। उसी ग्रामसभा के राजस्व गांव सिंहापुर के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। सिंहापुर के एक भी ग्रामीण का चयन समाजवादी पेंशन के लिए नहीं किया गया। सरकार की चलाई जा रही अन्य योजनाओं में भी लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।
ग्रामीणों ने कहा कि 17 मार्च को तहसील दिवस में कोटेदार और ग्राम प्रधान की मनमानी की शिकायत की गई थी लेकिन उस पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शैल कुमारी, पंचम राम शर्मा, सुभाष वर्मा, विनोद, कलावती, राजकुमारी, धनरा, उषा, सीता, सितारा आदि मौजूद रही।