फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Social media is an effective weapon, proper use will lead to success: VK Singh

सोशल मीडिया प्रभावी हथियार, सही प्रयोग से मिलेगी सफलता : वीके सिंह

Mon, 08 Apr 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Social media is an effective weapon, proper use will lead to success: VK Singh
ज्ञानपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि सेना और भाजपा की सोच में राष्ट्र सर्वाेपरि है। 2013 में इसी सोच के कारण मैं भाजपा से जुड़ा। एक दशक से जनता की सेवा कर रहा हूं। सोशल मीडिया एक प्रभावी हथियार है। इसका सही प्रयोग करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। आईटी सेल के वालेंटियर सोशल मीडिया पर विकास को कहानी के रूप में प्रस्तुत करें, जिससे जन मानस तक वह अपना असर दिखाए। 400 सीटों पर जीत हासिल करनी है तो लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंच बढ़ानी होगी। वह रविवार को पटेल नगर स्थित चित्रांगन लॉन में भाजपा के वालेंटियर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया प्रमुख हथियार है। कॉपी-पेस्ट करने से बचें। सरकार के 10 साल के विकास को आईटी के माध्यम से जनता तक पहुचाएं। गांव-गांव में बने पन्ना प्रमुख और उनकी टीम ही जीत सुनिश्चित करेगी। बूथ अध्यक्ष समय-समय पर इनकी मानीटरिंग करें। गांव में घर-घर जाएं और हाथ जोड़कर जनता को 10 साल के सरकार के काम गिनाएं। प्रधानमंत्री के मूलमंत्र में गरीब, युवा, किसान और महिला शामिल हैं। उन्होंने वालेंटियर से कहा कि विपक्ष से सतर्क रहें। विपक्षी दल सोशल मीडिया पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए पोस्ट करेंगे, जिसका आप भी काउंटर करें। प्रधानमंत्री मोदी देश तो मुख्यमंत्री योगी प्रदेश को बदल रहे हैं। यूपी पहले बीमारू राज्य था, लेकिन अब देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। रामराज्य की कल्पना सभी के लिए है। इसके पहले उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्यय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्रा, प्रदीप सिंह, राजेंद्र बघेल, मनीष पांडेय, सपना दूबे और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed