{"_id":"5ec286d98ebc3e902828a781","slug":"social-distancing-system-in-hospitals-destroyed-bhadohi-news-vns525478732","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में सोशल डिस्टेसिंग व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में सोशल डिस्टेसिंग व्यवस्था ध्वस्त
विज्ञापन
जिला अस्पताल ज्ञानपुर में स्क्रीनिंग के लिए लाइन में लगे प्रवासी।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी प्रवासी से लेकर अफसर तक संजीदा नहीं हो रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर अन्य अस्पतालों में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है। प्रशासनिक अफसर ध्यान न दिए तो संक्रमण फैलने की आशंका भी तेजी से बढ़ जाएगी। सोमवार को अस्पतालों में सात हजार 757 प्रवासियों ने स्क्रीनिंग कराई।
लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रांतों और महानगरों में फंसे प्रवासी हर रोज बढ़ी संख्या में जिले में आ रहे हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वह अस्पतालों में सुबह से पहुंच रहे, हालांकि जांच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं दिया जा रहा। एक दूसरे से सटकर थर्मल स्क्रीनिंग करा रहे हैं। सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंचे। पर्ची कटवाने के बाद सभी एक दूसरे से सटकर जांच कराई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जी लाल ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए छह सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, लेकिन प्रवासी समस्या उत्पन्न करते हैं। उन्हें खुद चाहिए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, जिससे संक्रमण को रोका जाए।
सोमवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में 701, सीएचसी गोपीगंज में 370, ज्ञानपुर जिला अस्पताल में 847, एमबीएस भदोही में 504, सीएचसी भदोही में 1377, सुरियावां में 1948, सीएचसी डीघ में 872 और सीएचसी औराई में 1120 समेत कुल 7757 प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।