{"_id":"5f1199cc8ebc3e636a0b3a6f","slug":"social-distancing-is-essential-to-avoid-corona-bhadohi-news-vns5362776178","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोरोना से बचने को सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोरोना से बचने को सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भाजपा भदोही विधान सभा की वर्चुअल बैठक शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के आगे जब अमरीका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, रूस और चीन जैसे देशों के प्रमुख नतमस्तक थे, तब भारत भारी जनसंख्या होते हुए बड़ी आबादी को संक्रमण से बचाने में सफल रहा। इसके लिए प्रधानमंत्री के कदम की सराहना की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस महामारी के बीच भारत सरकार की प्रथम प्राथमिकता प्रत्येक व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंचाना था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खरे उतरे। कहा कि इस बीमारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसकी मुख्य दवा है आपस में दो गज की दूरी बनाए रखना तथा मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना। कहा कि भारत सरकार ने गरीबों को महीने में दो बार राशन पहुंचाया। दूसरे प्रांतों से लौटने वाले प्रवासियों के बैंक खातों में एक एक हजार रुपये तथा महिला जनधन खातों में तीन महीने तक 500 रुपये देने का काम किया।
उन्होंने कहा कि भदोही जनपद इकाई की 20 व 21 जुलाई को मंडल में बैठक होनी है। इस क्रम में 22 व 23 जुलाई को सेक्टरों की तथा दिनांक 24 से 31 जुलाई तक बूथ अध्यक्षों की बैठक होगी। विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने की। संयोजक सत्यशील जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। लाल बहादुर मौर्य, संतोष तिवारी, लालता सोनकर, अनिल कुमार, अखिलेंद्र सिंह बघेल, दीपक पाठक, मनोज शुक्ला, दिलीप गुप्ता, संजय मिश्रा, गोवर्धन राय आदि शामिल हुए।