फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   snatched the gold chain from the neck and ran away

गले से सोने की चैन छीन कर भागा उचक्का

Fri, 01 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
snatched the gold chain from the neck and ran away
कोतवाली के सदर मोहाल मुहल्ला निवासी किशन गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शाम पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें युवक ने बताया कि उच्चका उनकी मां राधा देवी के गले से छीनी कर फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट किए बिना ही मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि बुधवार को जीवित्पुत्रिका व्रत था, उसकी शाम को व्रत रखी थी, इस दौरान देर शाम को उसकी मां पूजा करने के लिए काली देवी-हनुमान गढ़ी मंदिर पर गईं थी। प्राचीन तालाब में मछलियों को दाना डालते समय एक उचक्का गले से सोने की चैन छीनकर भाग निकला। शोरगुल मचाने पर जब लोगों ने पीछा किया तो उसका मुंह बंधा होने के कारण पहचान नहीं हो सकी और वह भाग निकला। घटना के बाद से मां की हालत बिगड़ती जा रही है। उचक्के के हाथ लगी सोने की चैन की कीमत लगभग एक लाख रुपये होगी। घटना से आहत अन्य लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाया है कि तीन दिन में इस तरह की दो घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस उचक्कों तक नहीं पहुंच सकी। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने कहा कि तहरीर पर मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed