फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Smugglers using car with BJP sticker for trafficking one quintal of cannabis seized two smugglers arrested

UP Crime: भाजपा का स्टीकर लगे कार से कर रहे थे तस्करी, एक क्विंटल गांजा बरामद; दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 27 Dec 2025 07:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 07:07 PM IST
सार

यूपी के भदोही जिले की पुलिस ने दो तस्करों को कार सहित गिरफ्तार किया है। भाजपा का स्टीकर लगे कार से गांजा की तस्करी की जा रही थी। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं, तस्करी में शामिल दो अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Smugglers using car with BJP sticker for trafficking one quintal of cannabis seized two smugglers arrested
गांजा की तस्कर कर रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले की सर्विलांस टीम और चौरी थाने की पुलिस को शनिवार को सफलता हाथ लगी। चौरी के अठगोड़वा पुलिया के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक क्विंटल 880 ग्राम गांजा और तस्करी में शामिल एक कार को बरामद किया। जिस पर भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था। बरामद गांजे की कीमत 22 लाख आंकी गई। तस्करी में शामिल दो अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए हर थाने में टीम गठित की गई है। शनिवार को दोपहर में अठगोड़वा पुलिया के पास से तस्कर रसांत पटेल निवासी अमला कला चौरी और अनुराग पटेल निवासी पचपटिया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कार में चार बोरियों में कुल 97 बंडल में गांजा रखा था। कुल एक क्विंटल 880 गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हम लोग अजय सोनी के बताए स्थान ओडिशा पहुंचे। जहां एक व्यक्ति गाड़ी में गांजा लादकर लाया। हम लोग गाड़ी लेकर वाराणसी आए। यहां से मिर्जामुराद के रास्ते आ रहे थे और पकड़ लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

एएसपी ने बताया कि कार मालिक युवराज सिंह से यह लोग अयोध्या जाने के लिए कार लिए थे। कार मालिक संग अजय सोनी की पुलिस को तलाश है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ़्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम, रणजीत राम, आदित्य यादव, राजकुमार पांडेय, सुनील कन्नौजिया, सुनील पाल आदि रहे।

चार अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद
क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तस्करों के पास से चार अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद किया गया है। जिसमें झारखंड, उड़ीसा, वाराणसी और भदोही का शामिल रहा। तस्कर अपने हिसाब से कार का नंबर प्लेट बदल लेते। जिससे वह पकड़े न जा सकें। चारों नंबर प्लेट जांच में फर्जी पाए गए। कार पर भाजपा का स्टीकर व झंडा लगा हुआ था। एएसपी ने बताया कि कार मालिक से लेकर अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। तस्करी में संलिप्तता होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed