फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Smart classes will be run in 38 government schools including GIC

Bhadohi News: जीआईसी समेत 38 राजकीय स्कूलों में चलेगी स्मार्ट क्लास

Thu, 01 Aug 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Smart classes will be run in 38 government schools including GIC
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज समेत 38 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। संसाधन और सुविधाएं बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर नए शिक्षा सत्र से स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पांच राजकीय इंटर कॉलेज और 33 राजकीय हाईस्कूल संचालित हैं। जिसमें सात हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। राजकीय विद्यालयों में शासन स्तर से लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं। पीएम श्री, कंपोजिट ग्रांट के अलावा अलग-अलग ग्रांट के माध्यम से विद्यालयों में पेयजल, शौचालय समेंत अन्य सुविधांए बेहतर की जा रही हैं।
विज्ञापन

अब परिषदीय विद्यालयों की तरह राजकीय में स्मार्ट क्लास चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इन विद्यालयों में प्रोजेक्टर से पढ़ाई शुरु कराने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कराया गया था। जिसके लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर-नवंबर में सभी विद्यालयों को एक-एक प्रोजेक्टर मिल जाएगा। जिसके बाद विद्यालयों की तरफ से एक-एक भवन का चयन कर वहां व्यवस्थाएं बेहतर कर स्मार्ट क्लास चलाई जाएगी। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नई-नई जानकारी हासिल होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि स्मार्ट क्लास के लिए विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अक्तूबर-नवंबर में प्रोजेक्टर समेत अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध होने की संभावना है। अगर सुविधाएं मिल जाएगी तो नए सत्र से यह व्यवस्था सभी 38 राजकीय विद्यालयों में शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed