फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sluice gate repaired; Ahraura Dam can now be filled up to a level of 360 feet.

Bhadohi News: सुलिस गेट दुरुस्त, अब 360 फीट तक भर सकेगा अहरौरा बांध में पानी

Thu, 27 Aug 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sluice gate repaired; Ahraura Dam can now be filled up to a level of 360 feet.
जरगो जलाशय के गेट खोलकर निकाला जा रहा पानी।- सोशल मीडिया।
किसानों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले एक साल से खराब चल रहे अहरौरा मेन कैनाल के सुलिस गेट का निर्माण कार्य बुधवार तक पूरा होने की उम्मीद है। गेट तैयार होते ही गड़ई नदी में की जा रही पानी की निकासी बंद कर दी जाएगी। इसके बाद अहरौरा बांध में उसकी पूरी क्षमता तक पानी भरने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की मांग पर सोन नहर सिंचाई परियोजना के चीफ सिद्धार्थ कुमार की देखरेख में पिछले दस दिनों से जर्जर सुलिस गेट को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। गेट खराब होने के कारण बांध का पानी पूरी क्षमता से रोकने में परेशानी आ रही थी और पानी की निकासी करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चुनार हरिशंकर प्रसाद ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक सुलिस गेट का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद बांध में 360 फीट तक पानी रोका जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ऋतुराज पांडेय, जेई ओमप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed